1 of 1
एक लोडर व बजरी से भरे एक डंपर को किया जब्त
khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जून 2025 9:54 PM
टोंक। बरोनी थाना पुलिस ने बनास नदी में अवैध रूप से बजरी का खनन करते हुए एक लोडर व बजरी से भरे हुए एक डंपर को जब्त किया है। थानाधिकारी बृजेंद्रसिंह राठौड ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव मंडावर तन बनास में एक बिना नंबर ही लोडर एक डंपर में बजरी भर रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। डंपर में करीब 50 तन बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया। उसके बाद चालक व मालिक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महावीर प्रसाद माली पनवाड़ भाजपा देहात मंडल देवली के मीडिया प्रभारी नियुक्त
टोंक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा के टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अनुमति से देवली देहात मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष विनोद माहुर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मालू, आत्माराम चौधरी, शिवराज सिंह कच्छाव, नन्द लाल माली, छीतर गुर्जर, बृजराज गुर्जर, महामंत्री रामलाल धाकड़, दुर्गा लाल वर्मा, मंत्री लक्ष्मण धाकड़, किशन लाल मीणा, बृजराज मीणा, प्रहलाद कहार, सम्पत लाल धाकड़, राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार जाट, मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली पनवाड़, आईटी संयोजक चिंटू चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी किशन सोयल, प्रवक्ता यतेन्द्र नामा, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र कुमार प्रजापत, सदस्य हंसराज गुर्जर, रामकुवार मीणा, रामदेव धाकड़, सत्यनारायण धाकड़, कालूराम पहाडिय़ा, राजाराम मीणा, पवन धाकड़, हेमराज गुर्जर, मोहन लाल बैरवा, अशोक गुर्जर, राजेश गुर्जर, विकाश राणा, मुकेश बैरवा, अशोक शर्मा, राजेश भील, जय सिंह दरोगा, रामराज बैरवा, नानू लाल प्रजापत, देवराज गुर्जर, कुलदीप गुर्जर, विजय सिंह दरोगा, मनीष चौधरी, गिरधारी धाकड़, खुशीराम धाकड़, गिरधारी धाकड़, भँवर लाल जाट, रघुवीर शर्मा, अशोक जैन, कजोड़ वैष्णव, रामजस मीणा, धर्मराज लोधा, भरतरी धाकड़, सुरजा मीणा, मुकेश कटारिया, सोहनपाल गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक जैन, मनीष दरोगा, मुकेश सोयल, राजेश माली को देहात कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया। पनवाड़ से महावीर प्रसाद माली को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सैनी के मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर संगठन का आभार जताया है, साथ ही समाज सहित मिलने वालों बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे