|
टोंक। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को टोंक जिले की नई जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह जिले की 68वीं कलेक्टर और महिला के रूप में तेरहवीं कलेक्टर बनी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
टोंक की निवर्तमान जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा का स्थानांतरण टोंक से निदेशक चिकित्सा (IEC) विभाग, जयपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद, नवनियुक्त जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि उनका विशेष ध्यान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में टोंक जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
गुजरात : आणंद और पादरा को जोड़ने वाला पुल टूटा,नदी में समा गईं कई गाड़ियां,तीन की मौत
वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद : आंदोलन में शामिलहुए राहुल-तेजस्वी,ट्रेन-हाईवे जाम
आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी 77 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
Daily Horoscope