|
सवाई माधोपुर। जिले की बौंली थाना पुलिस ने बहुचर्चित सेक्स रैकेट की सरगना कंचन देवी उर्फ अंजलि मीना को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। कंचन देवी बोलेरो चोरी के मामले मे बौंली थाने मे वांछित है। बोलेरो चोर गिरोह के सदस्य भरतलाल मीना व विक्रम सिंह 26 जनवरी को पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए थे। कंचन से पूछताछ के जरिए बौंली पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश मे जुट गई है। थानाधिकारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि कंचन जयपुर में सेक्स रैकेट चलाती थी। जिसमें क्षेत्र के दर्जनभर लोगों को ब्लैकमेलिंग व अपहरण कर 26 लाख रुपए ठगने की भी शिकायत मिली है। चौहान ने बताया कि कंचन देवी बोलेरो चोर गिरोह की सदस्य है। इसके दो अहम सदस्य भरतलाल व विक्रम सिंह पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए थे। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही अन्य कई वारदात के सुराग भी मिलने की संभावना है।
[@ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ट्रंप का G7 की बैठक से जल्दी निकलने से इनकार, मैक्रों को बताया 'पब्लिसिटी चाहने वाला'
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : अखिलेश यादव का ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
Daily Horoscope