आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। शतभिषा नक्षत्र और प्रीति योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। पंचक और भद्रा के कारण कुछ कार्यों में सावधानी अपेक्षित है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष
आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल है। किसी रुके काम के पूरे होने से संतोष मिलेगा। आध्यात्मिक झुकाव रहेगा। मित्रों से यात्रा का योग बनेगा। पारिवारिक और व्यापारिक संतुलन बना रहेगा।
वृषभ
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पुराना मित्र मिल सकता है। विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर नई योजनाएं बनेंगी।
मिथुन
धैर्य और विवेक से आज आप विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। ऑफिस में सराहना मिलेगी। विरोधियों की बातों को अनदेखा करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क
मनोरंजन में रुचि रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिता और संतान का सहयोग मिलेगा। कठिन समय में मदद मिल सकती है।
सिंह
आज यात्रा संभव है और किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।
कन्या
आज महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि होगी। व्यापारिक महिलाओं के लिए व्यस्त दिन रहेगा।
तुला
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। फिल्म या संगीत क्षेत्र के लोगों को नई पेशकश मिल सकती है।
वृश्चिक
पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। कार्यशैली में बदलाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी है।
धनु
किसी अनुचित कार्य से बचें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन मानसिक उलझन रह सकती है।
मकर
महत्वपूर्ण फैसलों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पितृ सहयोग से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
कुम्भ
बिजनेस प्रमोशन पर फोकस करें। उलझनें दूर होंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। इंजीनियरिंग छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन
अचानक धन लाभ संभव है। अधूरे काम पूरे होंगे। धैर्य और संयम रखें, लाभ मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
नोट: आज पंचक और भद्रा के योग होने के कारण विशेष कार्यों की शुरुआत करने से पूर्व पंचांग विचार अवश्य करें। विशेष निवेश या संपत्ति क्रय हेतु अनुभवी व्यक्ति या ब्राह्मण से परामर्श करना श्रेयस्कर रहेगा।
सावन विशेष: नीलकंठ पक्षी का महादेव से है संबंध, दर्शन से मिलता है अक्षुण्ण फल
राशिफल 8 जुलाई: भौम प्रदोष पर बना विशेष योग, इन 8 राशियों की खुलेगी किस्मत, आएगा धन लाभ
राशिफल: सोमवार 7 जुलाई को कन्या राशि के जातक रहेंगे लक्ष्य केंद्रित, सिंह वालों को मिलेगा वरिष्ठों का साथ
Daily Horoscope