• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिम से निकलते ही रियल स्टेट व्यापारी को मारी गोली, बदमाश फरार

Real estate businessman shot as soon as he came out of the gym, miscreants absconded - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। शहर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जिम से निकल रहे रियल स्टेट व्यापारी आशीष गुप्ता पर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में व्यापारी के पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जस्सा सिंह मार्ग पर सुबह करीब सवा 10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, आशीष गुप्ता रोज की तरह जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। जिम से बाहर निकलते ही बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए व्यापारी भागकर जिम के चैनल गेट के अंदर घुस गए। बदमाश उन्हें अंदर जाते देख मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं, जिनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है तथा शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि घटना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीमों को लगातार आरोपियों की तलाश में रवाना किया गया है। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल आशीष गुप्ता से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका नजर आई है। हालांकि, सभी पहलुओं से जांच जारी है। घटना के बाद जिम संचालक और आसपास के लोग डरे हुए हैं। घायल व्यापारी आशीष गुप्ता रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी शहर में कई कॉलोनियां हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Real estate businessman shot as soon as he came out of the gym, miscreants absconded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: real estate, businessman, shot, gym, miscreants, absconded, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved