|
जयपुर। जमवारामगढ़ इलाके में आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर गुरुवार को बोलेरो व थार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई व 6 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। हाइवे पर गश्त करने वाले वाहन में सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आंधी (जयपुर) थाना पुलिस के मुताबिक हादसे में घायलों को एंबुलेंस की मदद से आंधी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को जयपुर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओवरटेक करने प्रयास में यह हादसा हुआ। रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार कुछ लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।
बोलेरो सवार चंद्र प्रकाश (40) पुत्र बद्री नारायण गुर्जर, रामदयाल (25) पुत्र शिवदयाल गुर्जर, सरदार (50) पुत्र अर्जुन गुर्जर और नरेंद्र पुत्र पूरण निवासी बरोली (दौसा) की मौत हो गई है। वहीं घायल धनराज, कालू निवासी बरौली (दौसा) और सूरजमान, संतोष कुमार, पुष्पा देवी और कोयल निवासी उत्तर प्रदेश को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप का G7 की बैठक से जल्दी निकलने से इनकार, मैक्रों को बताया 'पब्लिसिटी चाहने वाला'
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : अखिलेश यादव का ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
Daily Horoscope