|
अलवर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने आज अलवर चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की योजना के अनुसार हम सब अपने-अपने बूथ पर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराएं। उन्होंने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका से प्रत्येक घर से मतदान होना सुनिश्चित हो, क्योंकि हमारे सभी स्तर के विस्तारक एवं पन्ना प्रमुखों की परीक्षा का दिवस 29 जनवरी मतदान दिवस ही है। हमें विश्वास है कि भाजपा के समस्त निष्ठावान कार्यकर्ता अपना लक्ष्य अधिक से अधिक मतदान कराकर पूर्ण कर भाजपा को विजयी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारी नाली, सड़क समस्याओं का चुनाव नहीं है, यह राष्ट्रहित का चुनाव है, देश के गौरव का चुनाव है, देश के विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब जनता को सीधा लाभ मिला है। मुख्यमंत्री द्वारा अलवर जिले में चार साल में लगभग 6600 करोड़ के विकास कार्य कराकर एक मील का पत्थर साबित किया है। विकास की गति लगातार बनी रहे। इसलिए सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध है।
भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री संजय नरूका, पूर्व मंत्री नसरू खां, घासीराम गुप्ता, इन्दर अग्रवाल, मीडिया प्रमुख आनन्द अग्रवाल, युवा मोर्चा के गोरधन सिसोदिया, जिला प्रवक्ता केजी खण्डेलवाल, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अकबर खान, लक्की सिंह, सुखदेव सिंह, जितेन्द्र राठौड़ सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ को बताया सार्थक, कहा - 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश'
खामेनेई की दो टूक चेतावनी : अमेरिका ने हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा, सरेंडर का सवाल ही नहीं
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे
Daily Horoscope