1 of 1
जिला कांग्रेस ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 2:09 PM
भरतपुर। सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने से लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली कुम्हेर गेट से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। रैलीका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी खानूखान ने बताया कि देश की जनता भाजपा सरकार द्वारा पैदा किए गए आर्थिक संकट से जूझ रही है। लोग अपने ही पैसे के लिए लंबी कतारों में घंटों तक परेशान हो रहे हैं। सरकार के इस अदूरदर्शी व अपरिपक्व कदम ने देश के समस्त नागरिकों के समक्ष परेशानी खड़ी कर दी है। किसानों व ग्रामीण आबादी पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। संपूर्ण व्यापार व उत्पादन ठप हो गया है। गरीबों के पास नकद पैसा नहीं होने से भूखे मरने की नौबत आ गई है। खाद्य पदार्थों के साथ ही महंगाई आसमान छू रही है।
रैली में चुन्नी कप्तान, जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, महेन्द्र तिवारी पूर्व प्रधान, श्रीभगवान कटारा, दयाचन्द पचौरी, सौरभ धाउ, संजय शुक्ला, दाउदयाल शर्मा, पार्षद दल के नेता इंद्रजीत भारद्वाज, पार्षद रेनू गोरावत, रिक्की सिंह, अनीता मीणा, जाहिदा खान, मनीश शर्मा सहित अन्य कांगे्रसजन मौजूद रहे।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...