• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में पुलिस मुखबिर पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप, परिजनों का रेलवे चौकी पर हंगामा

Allegations of assault and snatching of money on a police informer in Bharatpur, family members create ruckus at railway post - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। शहर के कोतवाली थाना पुलिस अंतर्गत रेलवे चौकी पर मुखबिर का काम करने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं। तूफानी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि मुखबिर ने उनके बेटे को शराब पिलाकर जमकर पीटा, उसका मोबाइल तोड़ दिया और पैसे छीनकर फरार हो गया। जब परिजन शिकायत लेकर रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने चौकी पर जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना रविवार रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। तूफानी मोहल्ला निवासी राहुल (17) पुत्र भूल ने रेलवे पुलिस चौकी पर मुखबिर का काम करने वाले तेजवीर और एक पंडित, जो दोनों तूफानी मोहल्ले में कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेचते हैं, का विरोध किया था। परिजनों के अनुसार, इसी बात से नाराज़ होकर तेजवीर ने राहुल को शराब पिलाई और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने राहुल का मोबाइल भी तोड़ दिया और उसके कुछ पैसे छीनकर भाग गए। इस घटना के बाद, राहुल के पिता अपने घायल बेटे को लेकर रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कोई भी शिकायत लेने से इनकार कर दिया और उन्हें कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इससे गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासी पुलिस रेलवे चौकी पर हंगामा करने लगे। घायल राहुल को परिजन और मोहल्लेवासी बाद में जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है।
राहुल के परिजनों का आरोप है कि तेजवीर 'पुलिस वाला' बनकर आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता है और तूफानी मोहल्ले में अवैध तरीके से शराब बेचता है। उनका कहना है कि जो भी इसका विरोध करता है, तेजवीर उसे पुलिस वाला होने का रौब दिखाकर डराता-धमकाता है और मारपीट करता है। फिलहाल, घायल राहुल का जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allegations of assault and snatching of money on a police informer in Bharatpur, family members create ruckus at railway post
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, railway outpost informer, serious allegations, toofani mohalla, son, alcohol, beaten, mobile broken, money snatched, family complaint, police refused, ruckus, video surfaced, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved