1 of 1
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने पर झाला एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बनने पर चौधरी का स्वागत
khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2023 8:14 PM
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने पर झाला एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बनने पर चौधरी का महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली गोगुंदा में हुआ स्वागत। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव लालसिंह झाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सभी वर्ग की खुशहाली के लिए चलाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक दिलाने का आह्वान किया।
झाला ने कहा कि आम जनमानस केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बढाई गयी महंगाई से त्रस्त है। राज्य की गहलोत सरकार ने राज्य में महंगाई से राहत देते हुये 500 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसी तरह हर घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली दी जा रही है। चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत निशुल्क इलाज, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी को एक हजार रूपए पेंशन देकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।समारोह में देहात जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में जननायक मुख्यमंत्री गहलोन ने महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पर हर परिवार को महंगाई से राहत दिलाने का कदम उठाया है। इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अब हम सब एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस बनाने की तैयारी करें।
समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य सरकार ने सायरा को तहसील बनाया, बडगांव में थाना एवं सेटेलाइट चिकित्सालय, देवला मे पचायत समिति, गोगुन्दा में कृषि महाविद्यालय खोलकर बडे बडे कार्य किये है। इसके अलावा 20 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गये, करीब 50 करोड रूपये की लागत की गोगुन्दा विधानसभा में विभिन्न सडकों को स्वीकृत कर बहुत बडे बडे कार्य किये है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं गोगुन्दा विधानसभा के प्रभारी योगेन्द्रसिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने ब्लॉक, मंडल एवं पंचायत स्तर के साथ बूथ स्तर पर नियुक्तियां कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य करना है।
कार्यकम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त गोगुन्दा विधानसभा के समन्वयक रामचन्द्र जनावत ने ओजस्वी भाषण देते हुये कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ की हड्डी बताते हुये कहा कि केन्द्र की 15 लाख रूपए हर परिवार को देने का झूठ बोलकर नरेन्द्र मोदी सरकार में आ गये। कांग्रेस पार्टी द्वारा बनायी गयी परिसम्पतियां हिन्दुस्तान जिंक, उदयपुर की लक्ष्मीविकास पैलेस होटल, रेलवे एवं ऐयरलाईन्स को उद्योगपतियों को बेच दिया।
समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, ब्लॉक संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, सायरा प्रधान सवाराम गमेती, उप प्रधान भारतसिंह बारहठ, जिला परिषद सदस्य नरपतसिंह चंपावत, कामिनी गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष नारायण पालीवाल, केसूलाल खेर, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरिसिंह झाला, तेजसिंह झाडोली, नाथुलाल मेघवाल, युथ कांग्रेस अध्यक्ष बालुभाई गमेती, उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, सुमेरसिंह राणावत, रोडाराम गमेती, हरीशंकर समीचा, जीवनसिंह दसाना, अमराराम गमेती, ब्लॉक प्रवक्ता लाल कृष्ण सोनी, महासचिव इंदर श्रीमाली, अभयसिंह झाला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल पालीवाल, जब्बरसिंह, नीकाराम गरासिया, किरनसिंह, ओम प्रकाश जोशी, शंभुसिंह परमार, चंपाराम गरासिया, किशनसिंह चदाना, फतहसिंह झाला, हिरसिंह मादरेचा, नकाराम गमेती, गिरवर चौधरी, भोपालसिंह खरवड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह का संचालन पूर्व सरपंच करणसिंह झाला ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे