|
अजमेर। देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्थान के अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने मीडिया को बताया कि दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों खानाबदोश हैं। एक नागरिक 2021 और एक 2019 में यहां आया था और वापस चला गया था। फिर दोबारा वह 2022 में यहां आया था। दोनों भीख मांगते हैं, और छोटे-छोटे काम भी करते हैं।
बांग्लादेश रुपये ट्रांसफर करने को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान सैफुल इस्लाम और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। नूर मोहम्मद एक बार अजमेर आकर वापस चला गया था। फिर दोबारा यहां आ गया था। ये सीमा पार करके भारत में दाखिल होते हैं।
बता दें कि पुलिस का दरगाह क्षेत्र में लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अवैध रूप से चोरी छिपे बेनापोल बॉर्डर करके भारत में प्रवेश किया था।
--आईएएनएस
भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद : 23 मई तक फ्लाइट्स पर रोक, PM आवास पर हाईलेवल मीटिंग के बाद बड़ा फैसला...राहुल गांधी क्या बोले यहां पढ़ें
केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की, राहुल गांधी ने समर्थन के साथ समयसीमा की मांग की
वाराणसी में भव्य कन्यादान महोत्सव, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 125 कन्याओं का किया कन्यादान
Daily Horoscope