• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्लब विश्व कप: इंटर मिलान और मॉन्टेरी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

Club World Cup: Inter Milan and Monterrey draw 1-1 - Football News in Hindi

नई दिल्ली । एफसी इंटरनैजियोनेल मिलानो और सीएफ मॉन्टेरी ने बुधवार (आईएसटी) को रोज बाउल में 1-1 से बराबरी के साथ फीफा क्लब विश्व कप 2025 अभियान की शुरुआत की। दोनों टीमें रिवर प्लेट से दो अंक पीछे हैं, जो सिएटल में उरावा रेड डायमंड्स के खिलाफ 3-1 से विजयी रही थी। इंटर ने पहले हाफ में लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन मॉन्टेरी को कप्तान सर्जियो रामोस ने 25वें मिनट में कॉर्नर किक से गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 39 वर्षीय पूर्व रियल मैड्रिड स्टार ने इंटर सेंटर-बैक एलेसेंड्रो बस्तोनी को पछाड़कर गोलकीपर यान सोमर को छकाते हुए हेडर से गोल किया।
इसके बाद 42वें मिनट पर लौटारो मार्टिनेज ने गोल के साथ इंटर को मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
64वें मिनट में मॉन्टेरी ने उस समय बढ़त लगभग हासिल कर ही ली थी, जब सर्जियो कैनालेस का लॉन्ग-रेंज प्रयास सोमर के गोल के बाएं पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद यह मुकाबला कुल दो गोलों के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
अब दोनों टीमें शनिवार 21 जून को टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेंगी। रोज बाउल में मॉन्टेरी का सामना रिवर प्लेट से होगा, जबकि लुमेन फील्ड में इंटर का सामना उरावा रेड्स से होगा।
ग्रुप-ई की प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो रिवल प्लेट तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मॉन्टेरी दूसरे और इंटर तीसरे पायदान पर मौजूद है। उरावा रेड्स फिलहाल चौथे स्थान पर है, जिसने अपना पहला मैच गंवाया है।
क्लब विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार टीमों के ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 63 मैच खेलने जाने हैं। आठ समूहों से शीर्ष दो-दो टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। यह मुकाबले अमेरिका के 12 वेन्यू पर खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट से होने वाली कमाई को क्लब फुटबॉल के विकास में लगाया जाना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Club World Cup: Inter Milan and Monterrey draw 1-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: club world cup, inter milan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved