|
घोड़ों की टापों से गूंजा रण क्षेत्र
लाणेला
गांव के विशाल भू-भाग में फैले रण क्षेत्र में शानदार घुड़दौड़ प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत गेलफ घुड़दौड़ में 7, मादरी में
5, छोटी रेवाल में 35 तथा बड़ी रेवाल में 10 घोडे़ शामिल हुए। प्रतियोगिता 4
श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें गेलफ घुड़दौड़ में ईश्वर केवलिया
प्रथम, लीलू गिरी द्वितीय और नारायण सिंह डेढ़ा का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
मादरी घुड़दौड़ में रूप सिंह खारा प्रथम, भवानी सिंह पूनमनगर द्वितीय तथा
नारायण आसोतरा का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। छोटी रेवाल घुड़दौड़ में
मोहम्मद जांगड़ गुजरात प्रथम, हडुवंत सिंह मूलाणा द्वितीय तथा हजारी सिंह
जोधा का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। सबसे तेज चाल वाली बड़ी रेवाल घुड़दौड़
में गोस्त खान लखनऊ प्रथम, रूपसिंह खारा बाड़मेर द्वितीय और करण भटट् नडियाद
गुजरात का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
क्रोएशिया में मोदी मैजिक, पीएम के स्वागत में गूंजे मंत्र, लोगों ने जयकारे से किया स्वागत
कनाडा के बाद पीएम मोदी पहुंचे क्रोएशिया, प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का जताया आभार
पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए खुद किया था फोन, भारत को नहीं मध्यस्थता की जरूरत : देवेंद्र फडणवीस
Daily Horoscope