जयपुर । राजस्थान संस्कृत अकादमी के तत्त्वावधान में वेद संरक्षण योजनान्तर्गत अकादमी द्वारा अथर्ववेद एवं सामवेद की सम्पूर्ण संहिता की श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति (रिकार्डिंग) का लोकापर्ण मंगलवार को कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला द्वारा उनके राजकीय आवास पर किया गया, जिसे जनसामान्य के लिए सोशल मिड़िया वैबसाइट पर प्रसारित किया जायेगा। इसका उद्देश्य वेदों में निहित जन कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुचाना है एवं वेद पाठ की लुप्त होती स्वर पाठ परंपरा को संरक्षित रखना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर डॉ. कल्ला द्वारा इस प्रयास को वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु एवं वेद पाठ की परंपरा को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण लोकोपकारी एवं सराहनीय बताया।
इस मौके पर डॉ. सरोज कोचर अध्यक्ष संस्कृत अकादमी द्वारा वेदों की गुरू परंपरा के संरक्षण हेतु अकादमी द्वारा इस वर्ष बजट घोषणा-23 के अन्तर्गत 10 नवीन जिलों में वेदाश्रम खोले जाने की जानकारी दी। तथा यह भी बताया कि वर्तमान में राज्य के 45 वेदाश्रम अकादमी द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।
अकादमी निदेशक डॉ. राजकुमार जोशी द्वारा बताया गया कि अकादमी द्वारा निम्बाहेड़ा में चारों वेदों की 11 शाखाओं के अध्ययन को अकादमी स्तर पर प्रारम्भ कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकार्पण के अवसर पर डॉ. हरिशंकर दास वेदान्ती, महामण्डलेश्वर ज्ञानेश्वर पुरी, डॉ. सीताराम दोतोलिया, डॉ. सुभद्रा जोशी, प्रो. जगदीश प्रसाद त्रिपाठी , के अतिरिक्त अनेक महासमिति सदस्य एवं संस्कृत मनीषी उपस्थित रहें।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा को स्पष्ट बहुमत ,भाजपा की 115,कांग्रेस की 69 सीट पर जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की 163,कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत
अशोक गहलोत की पसंदीदा प्रत्याशियों को टिकट दिलवाने की जिद कांग्रेस को ले डूबी : लोकेश शर्मा
Daily Horoscope