नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी मौजूदा दौर की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से एक है। दोनों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। अपने फैंस से जुडऩे के लिए वे अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। मंगलवार को भी कोहली ने अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं। कोहली ने इस ट्वीट का कैप्शन दिल वाली इमोजी दिया है। इसमें कोहली बगैर शर्ट नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का बिकनी में हैं। अनुष्का ने गॉगल्स भी पहने हुए हैं। माना जा रहा है कि यह फोटो वेस्टइंडीज की है।
भारतीय टीम पिछले दिनों कैरेबियाई धरती पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने गई थी। विराट के बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट फोटो पोस्ट की है। इसमें अनुष्का नीली बिकिनी पहने समंदर में मस्ती कर रही हैं। इसका कैप्शन है वॉटर बेबी। फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं और वे इन पर कमेंट कर रहे हैं।
रेसलिंग : सुनील ने ग्रीको-रोमन 87 किग्रा में जीता ब्रॉन्ज
भारत ने हॉकी में कोरिया को 5-3 से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह
वर्ल्ड कप से पहले बॉलिंग फॉर्म पर खुलकर बोले मैक्सवेल
Daily Horoscope