• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रधानमंत्री ने विजय माल्या का कर्ज माफ किया, किसानों का नहीं : राहुल गांधी

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में आज पूरे उत्साह में नजर आए। चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने विजय माल्या का कर्ज तो माफ किया, लेकिन किसानों की कर्जमाफी पर प्रधानमंत्री पूरी तरह खामोश रहे।

50 अमीर परिवारों का भी कर्ज़ हुआ माफ

गौरीगंज में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि विजय माल्या देश का गद्दार है, शराब बेचता है और लन्दन में बैठा है। पीएम मोदी ने उसका 9 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। इसमें से 1200 करोड़ रूपए माफ भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या विजय माल्या ने लोगों को रोजगार दिया? नहीं!

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 1 लाख 40 करोड़ रूपया 50 अमीर परिवारों को दिया। राहुल ने लोगों से कहा कि अगर यही पैसा केन्द्र सरकार आपको देती, यहां पेपर मिल को देती तो लाखों लोगों को रोजगार मिलता।

मोदी सरकार ने अमेठी से छीना फूड फैक्ट्री

राहुल ने मोदी सरकार पर यहां फूड फैक्ट्री के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मुझ पर आरोप लगाये, कोई फर्क नहीं पड़ता,लेकिन बीजेपी ने अमेठी से फूड पार्क छीना, इससे मुझे दिल पर चोट लगी। इस काम को उन्होंने छीना, यह मुझे चुभा। उन्होंने कहा कि 40 फैक्ट्री लगतीं। किसान अपना माल सीधे फैक्ट्री में बेचते, अचार, टूमेटो सॉ, चिप्स की फैक्ट्री लगती, लेकिन मोदी सरकार ने इसे यहां के लोगों से छीन लिया।


[# यूपी चुनाव: बुंदेलखंड में भाजपा के लिए 2014 का इतिहास दोहराने की चुनौती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi addressed election rally in his Amethi constituency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul, gandhi, addressed, election, rally, amethi, constituency, up election 2017 news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved