इंफाल। मणिपुर में नगा संगठनों द्वारा आर्थिक बंद को लेकर केंद्रीय गृह
राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम
इबोबी सिंह से मुलाकात की और कहा कि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के
लिए केंद्र सरकार सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराएगी।
नगाओं द्वारा आर्थिक बंद के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की
समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ रिजिजू ने राज्य का दौरा
किया। ये लोग नगा इलाकों से काट कर नए जिले बनाने का विरोध कर रहे हैं। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
बैठक के बाद रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा,मैं इंफाल यह देखने आया हूं कि
वर्तमान परिस्थिति में राज्य सरकार को किस तरह की सहायता दी जा सकती है।
संघीय संरचना के तहत कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है। फिर भी, वृहत
जनहित में केंद्र सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है।
उन्होंने कहा,आर्थिक बंदी के लिए नगाओं ने दो राजमार्गो एनएच 2 और एनएच 37
को निशाना बनाए जो मणिपुर की जीवन रेखाएं हैं। ये दोनों मार्ग खुले रहना
चाहिए ताकि किसी को परेशानी नहीं हो।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope