मुंबई। 500 करोड़ के फर्जी कॉल सेंटर घोटाले मामले का सरगना सागर ठक्कर ने एक चौकानें वाले तथ्य का खुलासा किया है। सागर ने ही क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी 60 लाख रुपये में खरीदी थी। उसने ये कार अपनी गर्लफ्रैंड को गिफ्ट दी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि विराट कोहली गाड़ी के खरीदार को नहीं जानते थे, ये डील ब्रोकर ने कराई थी। अभी सागर ठक्कर फिलहाल फरार चल रहा है। आप अंदाजा लगा सकते हैं सागर ने अवैध धंधे से इतना पैसा कमाया कि वह कोहली जैसे सिलेब्रिटी से ऑडी खरीदने में के लायक बन गया। ठाणे क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को इस मामले में यह अहम खुलासा किया है। सागर ने कोहली से हरियाणा नंबर की यह ऑडी इस साल मई में खरीदी थी। फिलहाल यह गाड़ी ठाणे क्राइम ब्रांच के कब्जे में है। ठाणे क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि ठक्कर ने गाड़ी के पैसों का भुगतान दो किस्तों में किया था। एक किस्त 40 लाख रुपये की जबकि दूसरी किस्त 20 लाख रुपये की थी।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश
यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका
ऑपरेशन सिंधु: ईरान में फंसे 110 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, लौटे छात्र बोले 'वहां स्थिति बेहद खराब'
लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Daily Horoscope