मुंबई। विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने
चेतावनी दी है कि शनिवार तक काम पर लौटें नहीं तो सरकार एक्शन लेगी। वहीं
डॉक्टरों की एसोसिएशन MARD ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया है कि सुबह 8
बजे तक डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। डॉक्टर काम पर न लौटे तो सरकार एक्शन ले
सकती है। वहीं IMA ने भी हडताल वापस ले ली है।
आईएमए के मुताबिक, सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं। लेकिन रेजीडेंट अब भी हडताल पर हैं।
उधर, महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मिले
और हडताल खत्म करने की गुजारिश की। इस बैठक से पहले फडणवीस ने कहा कि वह
आखिरी बार बातचीत करने जा रहे हैं और इसके बाद भी अगर ह़डताल नहीं टूटी तो
वह एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका। डॉक्टरों को सुरक्षा का
भरोसा दिया गया है। हमने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। काम पर लौटने का आज
आखिरी दिन है।
135 मरीजों की हो चुकी मौत...
ट्रंप का G7 की बैठक से जल्दी निकलने से इनकार, मैक्रों को बताया 'पब्लिसिटी चाहने वाला'
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : अखिलेश यादव का ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
Daily Horoscope