महाराष्ट्र:IMAने हडताल वापस ली,रेजीडेंट्स की जारी,135 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2017, 5:21 PM (IST)

मुंबई। विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक काम पर लौटें नहीं तो सरकार एक्शन लेगी। वहीं डॉक्टरों की एसोसिएशन MARD ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया है कि सुबह 8 बजे तक डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। डॉक्टर काम पर न लौटे तो सरकार एक्शन ले सकती है। वहीं IMA ने भी हडताल वापस ले ली है। आईएमए के मुताबिक, सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं। लेकिन रेजीडेंट अब भी हडताल पर हैं।

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मिले और हडताल खत्म करने की गुजारिश की। इस बैठक से पहले फडणवीस ने कहा कि वह आखिरी बार बातचीत करने जा रहे हैं और इसके बाद भी अगर ह़डताल नहीं टूटी तो वह एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका। डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। हमने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। काम पर लौटने का आज आखिरी दिन है।

135 मरीजों की हो चुकी मौत...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डॉक्टरों की हडताल के बाद से मुंबई में135 मरीजों की मौत हो चुकी है। अकेले सायन अस्पताल में 48 मरीज़ों की मौत हुई है। सायन अस्पताल के डीन ने मौतों की पुष्टि की है। केईएम अस्पताल में हडताल के बाद 53 मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि करीब 4000 रेजिडेंट डॉक्टर राज्य में सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा अपने सहकर्मियों पर किये जाने वाले हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बढाने की मांग को लेकर सोमवार से हडताल पर थे।

इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर