• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में सीएनजी भरवाने को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा, सीसीटीवी आया सामने

Bullies beat up young man for filling CNG in Noida, CCTV surfaced - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर हुई देरी के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और उसे उठाकर पटक दिया। जिससे उसे काफी चोट आई है। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की है।
मामला दर्ज किया गया है और जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-51 स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ये घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। 3 से 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दो गाड़ियां आगे पीछे खड़ी थी। सीएनजी पंप पर गैस भरने की वजह से थोड़ी देरी हो गई।

एक पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में बहस हुई और बात मारपीट तक आ गई। पीड़ित नीरज भार्गव है। इनको चोट आई है। नीरज सेक्टर-72 में रहते हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक दो व्यक्ति पहले नीरज के साथ बातचीत करते हैं। इसके बाद दोनों मिलकर उसे पटक देते हैं। नीरज वहीं पर गिरे पड़े रहते हैं। इसके बाद दोनों नीरज को उसी हालत में छोड़कर चले जाते हैं।

पेट्रोल पंप कर्मियों ने भी इसका विरोध नहीं किया और न बीचबचाव किया। किसी तरह नीरज अस्पताल जाते हैं और पुलिस को मामले की सूचना देते हैं। आरोपी जिस कार से आए थे, उसमें टेंप्रेरी नंबर है। ऐसे में उसे ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, नीरज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bullies beat up young man for filling CNG in Noida, CCTV surfaced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, cng pump, dispute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved