लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भले ही 2022 में सत्ता पाने के ख्वाब बुन रही हो। मगर उनके बुजुर्ग नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और वह अब लामबंद हो गए हैं। वह अपना दर्द कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने बयां करेंगे। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता राजधानी में नेहरू जयंती मनाने के नाम एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि अपने हालात के बारे में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अवगत कराएंगे।
प्रदेश में कांग्रेस के कायाकल्प के नाम पर पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने संगठन का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसियों को एक सिरे से किनारे कर संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसे लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों में नाराजगी तो कई दिनों से हैं लेकिन अब जाकर चुनिंदा नेताओं ने खुलकर आपत्ति जताई है। धीरे-धीरे उनका असंतोष अब काफी बढ़ चुका है। जो सामने आने लगा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने पीएम मोदी को दिखाया निकोसिया शहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंह
'बिना पैसे और साधनों के हमला नहीं हो सकता', एफएटीएफ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
Daily Horoscope