कानपुर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के गार्ड का हत्यारा पिछले तीन साल से कानपुर में रह रहा था। जिसके चलते मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पिछले तीन
दिनों से कानपुर में डेरा डाले थी। स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने शनिवार को चकेरी क्षेत्र से उसे धर दबोचा। मूलरूप से मैनपुरी जनपद के रहने वाले यतेन्द्र सिंह चौहान के पास ऑल इंडिया पिस्टल थी। जिसकी वजह से वह मार्च 2006 में मुंबई चला गया और उसे शाहरुख खान की सुरक्षा में गार्ड की नौकरी मिल गई। नवंबर 2006 में यतेंद्र का किसी बात पर साथी गार्ड से विवाद हो गया। इस पर उसने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके बाद 2009 में उसको पैरोल मिल गई और कानपुर आकर परिवार के साथ रहने लगा।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को काफी दिनों से इसकी तलाश थी और जानकारी पर चकेरी थाना क्षेत्र के कैलाशनगर स्थित तक्षशिला स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद मुंबई से भागकर यहां स्कूल में गार्ड का काम करता था। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस भदौरिया ने बताया कि यतेन्द्र परिवार के साथ विमान नगर अहिरवां में किराए के मकान में रहता है। हमारे यहां करीब तीन वर्षों से स्कूल में गार्ड के पद पर था। उसे हमारे यहां के मैनेजर ने एक सिक्युरिटी एजेंसी के माध्यम से रखा हुआ था। यतेंद्र का व्यवहार अच्छा था, वह अपना काम अच्छे ढंग से करता था। बताया कि इससे पहले यतेंद्र रुमा स्थित एक्ससेस कॉलेज में भी सिक्युरिटी गार्ड का काम कर चुका है। चकेरी इंस्पेक्टर रवीन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि अभियुक्त को तक्षशिला स्कूल से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से बीर्शेबा के अस्पताल को बनाया निशाना : विदेश मंत्रालय इजराइल
अहमदाबाद विमान हादसा: 210 मृतकों के डीएनए मैच, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने दी जानकारी
कनाडा की खुफिया एजेंसी ने माना: भारत विरोधी खालिस्तानी चरमपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना कनाडा
Daily Horoscope