जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है
कि विद्यालय ज्ञान के मंदिर है। इस मंदिर में पौधारोपण हम सभी का पुनीत
कर्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधों का रोपण
किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक कम से
कम एक पौधा लगाएं और बाद में उसका संरक्षण भी करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देवनानी गुरुवार को यहां जमवारामगढ़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय बूझ में वन
विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि भारत सरकार द्वारा शुक्रवार से विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़े का
आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यालय, वैयक्तिक और सामाजिक सहभागिता से
स्वच्छता के साथ ही पौधारोपण के लिए भी एक दिन निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ‘स्वच्छ विद्यालय’ अभियान के तहत राजस्थान
देश के तीन प्रमुख राज्यों में शुमार हुआ है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात
है। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के लिए सभी को मिलकर कार्य
करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में रखी अक्षय पेटिकाओं में अधिकाधिक
जन सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यादान कोष
में सहयोग करने के साथ ही लड़कियों की शिक्षा के लिए समुचित प्रयास किए जाने
में सभी के सहयोग का आह्वान किया।
वन विभाग के
प्रधान मुख्य वन संरक्षणक डी.पी. शर्मा ने बताया कि प्रदेश के
विद्यालयों में वन विभाग द्वारा पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग का यह प्रयास है कि शिक्षण संस्थाओं में अधिकाधिक
हरियाली हो। उन्होंने प्रदेश में पौधारोपण के लिए सभी के सहयोग पर जोर
दिया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी का आभार जताया।
पीएम मोदी सोमवार को सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope