चंडीगढ़। रामदारबार कॉलोनी में मकानों की सीलिंग के खिलाफ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस संबंध में हुई एक बैठक में श्रीकृष्ण चढ़ा प्रधान हेल्थ डिपार्टमेंट ने शिरकत की और प्रशासन को चेतावनी दी कि चंडीगढ़ में अगर कहीं भी प्रशासन ने बाल्मीकि जाति के लोगों के साथ अन्याय किया तो बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अगर सीलिंग नहीं रोकी तो हेल्थ डिपार्टमेंट शहर की सफाई व्वयवस्था को अस्त-व्यस्त कर सकता है। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के प्रधान धर्मवीर ने भी चड्ढा का समर्थन किया। गार्बेज कलेक्टर ड्राइवर यूनियन के प्रधान विनय बोहित ने भी गाड़िया रोक देने की बात की। इसके बाद कॉलोनी में प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया।
बता दें कि रामदारबार में मकानों की सीलिंग को लेकर बहुत रोष है। एक मकान को प्रशासन सील कर चुका है। इस बैठक और रोष प्रदर्शन में रवि आदिवाल प्रधान वाल्मीकि आश्रम फेज 1 ने भी अपना समर्थन दिया। बैठक में गुरचरण सिंह,रमेश टांक, पूर्व महासचिव आप पार्टी, समीर बोहोत, रवि कुमार, बिट्टू कवाल, सुभाष और कॉलोनी के सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया। यह जानकारी प्रेस को प्रिंसिपल रमेश टाक ने दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इजरायली रक्षा मंत्री ने खामेनेई को युद्ध अपराधों पर सद्दाम जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी
पाकिस्तान : बलूचिस्तान के हालात पर मानवाधिकार संस्था चिंतित, नागरिकों पर हमले को लेकर सरकार से पूछा सवाल
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया ठिकानों पर हमला किया
Daily Horoscope