• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारे स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता ने दुनिया को चौकाया : डा. सतीश पूनिया

The lethality of our indigenous weapons surprised the world: Dr. Satish Poonia - Rohtak News in Hindi

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा आम जन मानस की यात्रा है और इस यात्रा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है।

हरियाणा प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों के साथ देश का माहौल और भाजपा की संगठनात्मक ताकत व तैयारियों को लेकर खुलकर चर्चा की। इस मौक पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन ढुल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी तरूण सन्नी शर्मा, विजय आर्य, शीशपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भारत की यह खूबी है कि चुनौती के समय जाति, पंथ, मजहम और राजनीतिक सियासत से ऊपर उठकर देश एकजुट हो जाता है और इसका संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की साख दो कारणों से है, एक है भारत का लोकतंत्र और दूसरा भारतीय सेना। हमारी सेना ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के तहत अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दुनिया को एक बार फिर से दिया है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। कारगिल युद्ध के बाद ऑप्रेशन सिंदूर सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर नौ स्थानों पर सटीक प्रहार करते हुए दुर्दांत आतंकियों सहित उनके ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारत का यह पराक्रम दुनिया के सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तो वॉलीवुड भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्में बनाने में उत्सुकता दिखा रहा है।
डा. पूनिया ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी माताओं, बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने भाई का धर्म निभाते हुए ऑपरेशन सिंदूर पूरा किया। दुनिया को भारत की स्वदेशी लाइट फिल्ड मशीन और ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता को देखकर ताज्जुब हुआ। ऑप्रेशन सिंदूर से भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता उजागर हुई। डा. पूनिया ने कहा कि जो भारत कभी शत प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करता था वहीं भारत अब निर्यात करने लगा है।
संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्देश मिलते ही जिला इकाईयों, मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होगा। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक जमीन भाजपा के वैचारिक तौर पर पुख्ता जमीन हरियाणा में बनी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हरियाणा बीजेपी के विचार के रूप में विकसित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The lethality of our indigenous weapons surprised the world: Dr. Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, bjp, dr satish poonia, kashmir to kanyakumari, tricolour visible, country saluting, indomitable courage, bravery, indian army, operation sindoor, tiranga yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved