नई दिल्ली । कोमल, संवेदनशील और शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो दुनिया की खूबसूरती से रूबरू कराने वाली आंखों का नाम लेना लाजिमी है। आज के समय में हम घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, ऐसे में आंखों की कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है। लेकिन, केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ भी रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंखों के लिए भस्त्रिका प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है। इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया होती है। इसे एक बार में 2 से 3 मिनट ही करना चाहिए। भस्त्रिका आंखों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है, जिससे दृष्टि साफ होती है और आंखों की थकान दूर होती है।
त्राटक एक ध्यान तकनीक है, जिसमें किसी बिंदु जैसे मोमबत्ती की लौ या सर्कल को बिना पलक झपकाए देखा जाता है। इसे शांत जगह पर करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार इसे नियमित रूप से करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एकाग्रता बढ़ती है और दृष्टि अच्छी होती है। इसे करने के बाद आंखें बंद कर कुछ मिनटों के लिए आराम करना चाहिए।
आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस आसान में आंखों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोलाकार घुमाना चाहिए। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव कम होता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है।
आंखों के लिए एक और आसान अभ्यास है आंखों की पलकों को झपकाना। लैपटॉप, डेस्कटॉप पर काम या मोबाइल चलाने के दौरान हम अक्सर कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखें सूख जाती हैं। हर 20-30 सेकंड में 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं। यह आंखों को नमी देता है और सूखेपन से बचाता है।
हथेली से आंख ढंकना (पामिंग): अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर हल्के से रखें। 1-2 मिनट तक गहरी सांस लें। यह आंखों को आराम देता है और तनाव कम करता है।
अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखना चाहिए। इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करना चाहिए, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
--आईएएनएस
देशी घी : कोलेस्ट्रॉल दोगुनी तेजी से बढ़ेगा, कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक
रिसाइकल प्लास्टिक से हॉर्मोन सिस्टम और मेटाबॉलिज्म को नुकसान: अध्ययन
‘मसालों की रानी’ छोटी इलायची, स्वाद के साथ सेहत का खजाना
Daily Horoscope