• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ में

Cricketer Rinku Singh and SP MP Priya Sarojs engagement in Lucknow today - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज लखनऊ के पांच सितारा होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करेंगे। सगाई कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इस समारोह में रिंकू और प्रिया के परिवार के अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को संपन्न होगी। दोनों की शादी 18 नवंबर को तय की गई है। दोनों की शादी को लेकर हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि अभी हमारा पूरा ध्यान सगाई के आयोजन पर है। सगाई संपन्न होने के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है।

रिंकू और प्रिया की सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम में खेल रहे कई वर्तमान क्रिकेटर शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम रवाना हो चुकी है। तूफानी सरोज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से अधिकतर परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

बता दें कि लखनऊ के पांच सितारा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में यहां पर क्रिकेटर कुलदीप सिंह की सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जिसमें अपने साथी खिलाड़ी को बधाई देने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह भी पहुंचे थे और कुलदीप यादव के साथ पोज भी दिए थे। कुलदीप के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। इसके अलावा इस सगाई में सपा सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। काली रंग की साड़ी में प्रिया का लुक काफी आकर्षक लगा था।

प्रिया सरोज के रिश्तेदार(चाचा) भगवती चरण सरोज ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद थी कि वह अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। वह रिकॉर्ड जीत के साथ सबसे कम उम्र में सांसद बनी। रिंकू सिंह भी बतौर क्रिकेटर काफी लोकप्रिय हैं। उनका परिवार अच्छा है। दोनों परिवार की रजामंदी से यह रिश्ता हुआ है। इस रिश्ते से सभी लोग खुश है। जौनपुर से लोग आ रहे हैं। डीजीपी स्तर के अधिकारी, अखिलेश यादव पहुंच भी रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cricketer Rinku Singh and SP MP Priya Sarojs engagement in Lucknow today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, indian cricket team, batsman rinku singh, sp mp priya saroj, samajwadi party, akhilesh yadav, dimple yadav, jaya bachchan\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved