पंचकूला। हरियाणा साइबर पुलिस ने त्यौहारों पर लोकलुभावन सपने दिखाकर और बड़ी-बड़ी कंपनियों की वर्षगांठ पर स्क्रैच कूपन देने के बहाने ठगी करने वाले साइबर ठग अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक फेक वेबसाइट raakioffr.org चला रहा था। जहाँ दावा किया जा रहा था कि कम्पनी के 155 साल पूरे होने के मौके पर सभी को 1999 रुपए के स्क्रैच कूपन सीधे ग्राहकों के खातों में भेजे रहे हैं।
साइबर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन सिंह मात्र 19 साल का है और पंजाब के लुधियाना शहर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि फेसबुक से उसे एक चैट एप्लीकेशन चैनल का लिंक मिला था, जहाँ से वह एक ग्रुप में जुड़ा।
आरोपी ने उस ग्रुप में से ही बैंक संबंधित सभी सुविधाएं जैसे फेक डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड आदि ऑनलाइन कूरियर से मंगवाई थी। वहीं, आरोपी ने फेक सिम भी ऑनलाइन ही मंगवाई थी। इसके बाद आरोपी ने एक फेक वेबसाइट, टाटा कम्पनी के नाम से बनवाई। इस वेबसाइट पर टाटा कम्पनी के मालिकों के फोटो भी लगाए गए थे।
पीड़ित व्यक्ति जैसे स्क्रैच कूपन पाने के लिए लिंक पर क्लिक करते और अपनी बैंक की जानकारी अपडेट करते तुरंत ही रूपए उसके खाते से काट लिए जाते थे।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिम सप्लाई करने वाला जबलपुर मध्य प्रदेश से था और वेबसाइट बनाने वाला नोएडा उत्तर प्रदेश से। दोनों से ही मुख्य आरोपी एक चैट एप से संपर्क करता था।
आरोपी हर हफ्ते नई सिम मंगवाता था, ताकि एक बार जिस सिम का उपयोग हो जाए तो उसका उपयोग दोबारा ना करना पड़े। इसके अलावा आरोपी, अलग-अलग पेमेंट गेटवे के सहारे ही अन्य आरोपियों के पास लूट के पैसे से उनका हिस्सा भेजता था।
साइबर पुलिस हरियाणा के एसपी साइबर अमित दहिया व उनकी टीम ने आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद, माननीय कोर्ट, पंचकूला में पेश किया है, जहां से पुलिस को 5 दिन का रिमांड मिला है। मुख्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर 26, 66C, 66D आईटी एक्ट, 419, 120, 467, 468, 471 आईपीसी की धाराओं में साइबर क्राइम थाना, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है।
उच्च तकनीक से किया आरोपी को ट्रेस, खाता भी सीज़:
अमित दहिया ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया चैट ऐप का उपयोग करता था। वहीं साइबर ठगी किट फेक होने के कारण केस में तकनीकी जटिलताएं अधिक थी। साइबर पुलिस सभी सबूतों पर काम करते हुए आरोपी तक पहुंची। अधिकतर साइबर ठगी की किट- कम पढ़े लिखे गरीब लोगों के नाम होती थी।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी और नवीन तकनीकों की सहायता से आरोपियों के बारे में सबूत जुटाए गए। साइबर पुलिस हरियाणा की टीम ने आरोपी को ट्रेस किया और लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते को भी सीज़ कर दिया गया है।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएंः
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर अपराध से जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा अक्टूबर को साइबर जागरूकता माह के तौर पर मनाया जा रहा है। साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत अपनी शिकायत 1930 पर दर्ज करवाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मारक्रम के पराक्रम से दक्षिण अफ्रीका को पहला आईसीसी विश्व खिताब ,,WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत ने नई एडवाइजरी जारी की, यहां पढ़ें
अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
Daily Horoscope