मुंबई। खबरों की दुनिया में अंजना ओम कश्यप, जाना-पहचाना लोकप्रिय नाम है। अंजना ओम कश्यप की प्रचलित कुंडली पर नजर डालें तो....देश की वरिष्ठ पत्रकार, आज तक न्यूज चैनल की कार्यकारी संपादक ने बुध की दशा में मीडिया जगत में राज किया है, तो कर्मक्षेत्र के राहु ने बुलंदियां दी हैं, लेकिन अब केतु की महादशा है, जिसके कुछ अलग रंग हैं, इसमें झंडेवाले गणेशजी ही पार लगाएंगे।
यदि अगले पांच वर्षों का वर्षफल देखें तो 12 जून 2027 से 11 जून 2028 तक विशेष सतर्कता की जरूरत है, शेष खट्टा-मीठा अच्छा समय है। इस साल (2025-26) के वर्षफल को देखें तो.... करियर के नजरिए से समय बेहतर है, सम्मान की प्राप्ति होगी, ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क बढ़ेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वर्षफल (2026-27) कहता है कि.... आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है, घर की खरीद-बिक्री से भी धन मिल सकता है, इस दौरान मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, तो प्रशासनिक सहयोग भी मिलेगा। लेकिन, वर्षफल (2027-28) सतर्कता का संदेश दे रहा है, खासकर आर्थिक दृष्टि से संभल कर चलने की जरूरत है, परिश्रम के सापेक्ष परिणाम प्राप्त करने में दिक्कत होगी, बदलाव संभव है।
अलबत्ता, वर्षफल (2028-29) में फिर सुधार होगा, बेहतर स्वास्थ्य, लोकप्रियता, मित्रता और सुखद पारिवारिक जीवन से खुशी मिलेगी, समस्याएं समाप्त होंगी। इसी तरह वर्षफल (2029-30) उन्नति और सफलता के साथ इच्छापूर्ति का इशारा कर रहा है, घर-परिवार में शुभ उत्सव होगा, लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी तो विदेशी धरती से भी लाभ संभव है।
- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, एस्ट्रो एडवाइजर
सावन विशेष: नीलकंठ पक्षी का महादेव से है संबंध, दर्शन से मिलता है अक्षुण्ण फल
राशिफल 8 जुलाई: भौम प्रदोष पर बना विशेष योग, इन 8 राशियों की खुलेगी किस्मत, आएगा धन लाभ
राशिफल: सोमवार 7 जुलाई को कन्या राशि के जातक रहेंगे लक्ष्य केंद्रित, सिंह वालों को मिलेगा वरिष्ठों का साथ
Daily Horoscope