चंडीगढ़। रविवार 15 जून को जननायक जनता पार्टी प्रदेशभर में मेगा सदस्यता अभियान का आगाज करेगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला भिवानी और दादरी में नए साथियों को जेजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी तरह पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोनीपत और जींद, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा कैथल जिले में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
हिसार में पूर्व विधायक नैना सिंह और पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सिरसा और फतेहाबाद में जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनके अलावा अन्य सभी जिलों में जेजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। जेजेपी ने 31 जुलाई तक चलने वाले मेगा सदस्यता अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट रखा है।
गुजरात : आणंद और पादरा को जोड़ने वाला पुल टूटा,नदी में समा गईं कई गाड़ियां,तीन की मौत
वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद : आंदोलन में शामिलहुए राहुल-तेजस्वी,ट्रेन-हाईवे जाम
आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी 77 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
Daily Horoscope