• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र की पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

CM Naib Singh Saini hoisted the tricolor in Kurukshetra Police Line - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कुरुक्षेत्र में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र की पुलिस लाइन में परेड की सलामी भी ली। ध्वजारोहण से पहले सीएम नायब सैनी लघु सचिवालय के बाहर शहीदी स्मारक पहुंचे और शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हरियाणा पुलिस के कमांडो ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने अपने करतब दिखाए। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने भी ताली बजाई।

कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के वीर जवानों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में बढ़ोतरी की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नायब सैनी ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि हमें कड़ी मेहनत और तपस्या से यह आजादी मिली है। हर घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना देखने को मिली है। यह आजादी का पर्व है और हम सभी को इसे मिलकर मनाना चाहिए।

हरियाणा में एनएचएम हड़ताल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। यह काम केंद्र सरकार के अधीन आता है, जल्द ही सकारात्मक फैसला आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर सैनी ने वीर नारियों को सम्मानित भी किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारिश के बीच सुभाष पार्क के सामने तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल विज का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

VIDEO : Strawberry Giftbox | Creative Birthday Gifts | DIY Paper Crafts | Party Favors | Design Ideas
.
News

यह भी पढ़े

Web Title-CM Naib Singh Saini hoisted the tricolor in Kurukshetra Police Line
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm naib singh saini, kurukshetra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved