नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। अपने आप में तमाम खासियतें समेटे और किसी किले-सी मजबूत इस इमारत का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। फिलहाल गुरुवार को पहले चरण में दो-टॉवर वाली इस इमारत की चार मंजिलें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी जाएंगी। नई दिल्ली जिले के जय सिंह मार्ग पर स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय की इस नई इमारत के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल सहित केंद्रीय गृह मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार को नई इमारत का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा। नई इमारत मिलते ही दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, अपने तमाम लाव-लश्कर (कई संयुक्त आयुक्त, विशेष पुलिस आयुक्त) सहित यहां पहुंच जाएंगे।"
अपने आप में अद्भुत इस इमारत की तमाम खासियतें, इमारत को देखने और इसके बारे में जानने के लिए किसी को भी लालायित कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 44-45 साल बाद (1976-77 के बाद) आईटीओ स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय को नई इमारत में शिफ्ट किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope