• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया

Lucknow beat Mumbai by five runs - Cricket News in Hindi

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में 5 रन से हरा दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। रोहित और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। रोहित 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। ईशान किशन भी कुछ देर बाद आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंद में 58 रन बनाए। सूर्यकुमार सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 गेंद में 7 रन बनाए। नेहल वढेरा 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को आखिरी दो ओवर में 30 रन चाहिए। टीम ने 19वें ओवर में 19 रन बना भी लिए थे। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। लेकिन मोहसिन खान ने सिर्फ पांच रन दिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मार्कस स्टॉयनिस के दमदार 89 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 47 गेंद में 89 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 और पीयूष चावला ने एक विकेट लिया। लखनऊ ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बटोरे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए थे। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दीपक हुड्डा और प्रेरक मांकड़ को पवेलियन भेजा। 7वें ओवर में क्विंटन डिकॉक भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टॉयनिस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। क्रुणाल 49 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। लेकिन दूसरे छोर से मार्कस ने अर्धशतक पूरा किया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। पूरन ने 8 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस 47 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और चार चौके लगाए। इस हार के बाद मुंबई 14 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि इतने ही मैचों में 15 अंक के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lucknow beat Mumbai by five runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow super giants, mumbai indians, ipl 2023, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved