नई दिल्ली। लखनऊ में अगले महीने होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। हॉकी इंडिया (एचआई) ने इसकी घोषणा की। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में 2016 एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित हरमनप्रीत सिंह भी शामिल है।
वे इस साल रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली टीम में भी थे। बेहतरीन स्ट्राइकर माने जाने वाले सुरजीत अकादमी के मंदीप सिंह को भी 18 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। वे एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत के लिए महत्वपूर्ण मुकाबलों में तीन गोल भी दागे। उनके साथ जूनियर टीम में अरमान कुरैशी, परविंदर सिंह, गुरजंत सिंह, अजीत कुमार पांडे और सिमरनजीत सिंह को भी शामिल किया गया है। वालेंसिया में भारतीय अभियान में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी वरुण कुमार भी टीम में शामिल हैं।
यह भी पढ़े : इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली
यह भी पढ़े : ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
भारत 2026 महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ एक ग्रुप में
विकेट लेने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता गिल की पहली बड़ी परीक्षा होगी
क्लब विश्व कप: इंटर मिलान और मॉन्टेरी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ
Daily Horoscope