1 of 2
स्मार्ट सिटी को लेकर कोटा नगर निगम में बैठक
khaskhabar.com: बुधवार, 20 दिसम्बर 2017 4:00 PM
कोटा। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम और यूआईटी प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहे है। ऐसे में शहर को स्मार्ट बनाने के लिए क्या कदम उठाने है इसके लिए भी बैठके कर भरसकर प्रयास किए जा रहे है।
इसी कडी़ में कोटा स्मार्ट सिटी के चेयरमैन और स्वायत्त शासन विभाग में प्रिसिंपल सैक्रेटरी मंजीत सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। इस मंजीत सिंह ने यूआईटी ओर नगर निगम की एक बैठक ली, जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुडे़ सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्ट में कोटा तीसरे नम्बर है, जो कि बडे़ गर्व की बात है, ऐसे में कोटा सिटी को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंजीत सिंह ने बताया कि एक शहर को स्मार्ट बनाने के लिए करीब 5 साल का समय लगता है, जिसके लिए पूरी तैयारी करनी पडती है। करोडो़ं की लागत से एक शहर करीब 25 से 30 सालो तक के लिए स्मार्ट बनता है। वहीं दशहरे मैदान को निर्माण का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे