|
करौली। शिकारगंज पर गरीब बस्ती में शुक्रवार को एक महिला के बाल काटने की घटना हो गई। सुधबुध खो बैठी महिला का उपचार करौली के सामान्य चिकित्सालय मे चल रहा है।
जानकारी के अनुसार महिला माया देवी घर का सारा काम करके सोने के लिए गई थी। माया देवी को गहरी नींद आ गई। रात्रि 12:30 बजे सो रही महिला के किसी ने बाल काट दिए। सुबह परिजनों ने महिला को आवाज लगाई तो वह उठी नहीं। इस पर परिजन कमरे में गए। वहां महिला के बाल कटे हुए थे और वह बेसुध थी। इस पर परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने महिला का उपचार कर उसकी जांच की। इस दौरान डॉ. गोविन्द गुप्ता ने बताया कि यह अंधविश्वास है। इस पर ध्यान नहीं दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इजरायली रक्षा मंत्री ने खामेनेई को युद्ध अपराधों पर सद्दाम जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी
पाकिस्तान : बलूचिस्तान के हालात पर मानवाधिकार संस्था चिंतित, नागरिकों पर हमले को लेकर सरकार से पूछा सवाल
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया ठिकानों पर हमला किया
Daily Horoscope