|
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि ज्ञापित की है।
सराफ ने अपने शोक संदेश में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के महान सपूत, अत्यंत जनप्रिय राजनेता, कोमल भावनाओं के कवि एवं प्रखर वाणी के धनी थे। उन्होंने सदैव सिद्धांतों और शुचिता के साथ आमजन के बीच रहकर प्रतिबद्धता के साथ राजनीति की। देश के प्रति पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ की गई सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि भारत रत्न से अलंकृत वाजपेयी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता होने के साथ ही निःस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, पत्रकार एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी भी थे। इन्हीं विशेषताओं के कारण विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। एक कुशल व सशक्त राजनीतिज्ञ के निधन से राष्ट्र ने ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व को अपूरणीय क्षति हुई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया : ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी की दो टूक
भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, क्वाड समिट के लिए पीएम मोदी के न्योते को स्वीकार किया
G7 के लिए कनाडा की यात्रा का समापन, प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हुए
Daily Horoscope