|
अजमेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अजमेर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त मुहैया कराना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर फल वितरण, गरीबों को भोजन वितरण और पौधारोपण जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गहलोत के जनकल्याणकारी कार्यों को याद कर रहे हैं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ओडिशा आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता : पीएम मोदी
पीएम मोदी के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं: तेजस्वी यादव
पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 18,653 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Daily Horoscope