पंचकूला। शनिवार को आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पंचकूला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
सेक्टर 20 में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुरेंद्र राठी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चित्रा सरवारा ने कहाकि बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, पानी, नौकरी, किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो काम दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे हरियाणा की जनता को अवगत कराएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता चाहती है हरियाणा के लाल, अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आए और दिल्ली-पंजाब जैसी व्यवस्था हरियाणा में बने ताकि हरियाणा में भी अच्छे स्कूल-कालेज, अच्छे मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे अस्पताल हों।
हरियाणा की जनता चाहती है कि दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली और पानी मिले, हरियाणा के शहीदों को समान राशि मिले, हरियाणा के युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के रोजगार मिले, किसानों को फसल खराबी पर फसल काटने से पहले मुआवजा उनके बैंक के खाते में आए, मजदूर को भी मिनिमम वेतन 19 हजार रुपए से ऊपर मिले और व्यापारी भी बिना भय के अपने व्यापार को चला सके। इन्ही सब उद्देश्यों को लेकर हरियाणा में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।
चित्रा सरवारा ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में न शौचालय, ने पीने का पानी, न बिजली के कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खुद हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर कहती है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय नही है। जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है।
आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश में लोगों 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, बिजली के लंबे-लंबे कटों और महंगी बिजली से लोग परेशान हैं। अस्पतालों में ने दवाइंया, न मशीने औन न डाक्टर उपलब्ध हैं।
चित्रा सरवारा ने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा में आत्म हत्याएं बढ़ती जा रही हैं।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में 3783 युवकों ने आत्म हत्या की। आत्महत्या की दर प्रति एक लाख 12.6 है और आत्म हत्या करने वालों में 61 प्रतिशत की सालाना आमदनी एक लाख रुपए से कम है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा अपराध का रास्ता चुन रहा है और डिप्रेशन में आत्म हत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और इसी बदलाव को लेकर हरियाणा के लाल को, एक मौका केजरीवाल को नारे के साथ पूरे प्रदेश भर में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर है। किसान, मजदूर और नौजवानों पर लाठियां भांजी जती हैं। ऐसे में पूरो देश और प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य व्यवस्था बदलना है।
आजादी के बाद से जो मूलभूत सुविधाएं जनता के पास आज तक नहीं पहुंची, आम आदमी पार्टी उन योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मॉडल चलाया और पंजाब में सरकार बनाई अब हरियाणा की बारी है। इस बदलाव यात्रा से हरियाणा में बदलाव का आगाज होगा।
सुरेंद्र राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों कई आंदोलन चलाए, चाहे बिजली आंदोलन हो या परिवार जोड़ो आंदोलन। आम आदमी पार्टी ने लगातार प्रदेश की जनता के मुद्दों को उठाया। इस बदलाव यात्रा के दौरान भी आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ संवाद करेगी, उनकी समस्याओं को जानेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम किया जाएगा। आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है। इस अवसर पर जिला प्रधान रंजीत उप्पल, व्यापार सेल के प्रदेश संयोजक सुरेश गर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साहिबद्दीन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेहरान पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी : इजरायली रक्षा मंत्री
गुजरात-पंजाब में ‘आप’ की जीत से केजरीवाल गदगद, कहा- जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारा
तेजस्वी को सीएम बनाने का लालू यादव का सपना मुंगेरीलाल की तरह ढह जाएगा : गिरिराज सिंह
Daily Horoscope