संभल। बदायूं के कटरा सादात कांड पर सीएम अखिलेश यादव ने पीएम
नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बदायूं कांड में सपा को बदनाम
किया गया। तब देश का कोई नेता नहीं बचा था जो बदायूं न पहुंचा। यूएन से लेकर
अमेरिका तक मामला उठा। हमने सीबीआई जांच कराई। क्लोजर रिपोर्ट आई तो सपा बेदाग
निकली लेकिन कमाल के पीएम हैं, सपा के कारनामे गिनाकर सपा को बदनाम करते हैं पर
अपनी सीबीआई की जांच रिपोर्ट नहीं देखते।
वह संभल नगर में कैबिनेट मंत्री नवाव इकबाल महमूद के पक्ष में
ररिवार को चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मन की बात और नोटबंदी के
फैसले पर पीएम का नाम लेकर सियासी तीर चलाए। कांग्रेस और सपा गठबंधन के विषय में
अपनी बात रखी। वह बोले-2017 का यह गठबंधन 2019 में देश की राजनीति सांप्रदायिक
ताकतों को हटाने का काम करेगा। उन्होंने संभल की सभा में पीएम से पूछा सवाल- मन की
बात तो कई बार की अब बताओ काम की बात कब करोगे ?
जनसभा के मंच से पब्लिक से मुखातिब होकर उन्होंने तमाम अपनी
उपलब्धियां गिनाईं। 102 और 108 एंबुलेंस को उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा-बीजेपी
वालो बता दो क्या तुम्हारी भी कोई एबुलेंस है। पब्लिक ने जवाब दिया, नहीं है उनकी
एंबुलेंस।
संभल का
शानदार जिला मुख्यालय बनेगा, चंदौसी और गुन्नौर को फोर लेन से जोड़ेंगे
जिला मुख्यालय का मुद्दा छेड़े जाने पर सीएम अखिलेश यादव ने
कहा कि संभल जिले का शानदार जिला मुख्यालय बनेगा। चंदौसी और गु्न्नौर को फोर लेन
बनाकर जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। अस्पताल की व्यवस्था सुधरेगी।
समझौते की
बहुत कोशिश की पर वो नहीं माने- अखिलेश यादव
पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का नाम लिए बगैर सीएम अखिलेश
यादव ने कहा कि संभल के दो दिग्गजों के सियासी टकराव पर अपनी बात रखी। उन्होंने
कहा कि नेता जी और हमने सुलह-समझौते की बहुत कोशिश की है लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
उन्होंने पब्लिक से मुखातिब होकर कहा कि -यदि किसी एक नेता से गलती हुई तो क्या
दूसरा भी वही गलती दोहराए? इसकी क्या जरूरत है।
सरायतरीन को
आदर्श नगर बनाएंगे
सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा में मौजूद सरायतरीन के लोगों को
विकास कराने का वादा करके खुश किया। अपना रिश्ता जोड़ते हुए बोले कि वह कई वर्ष
पहले खुद सरायतरीन गए हैं. वहां पर जलभराव की समस्या है। जल भराव की समस्या को
सुलझाएंगे और सरायतरीन को आदर्श नगर बनाएंगे।
[@ ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर]
जनगणना 2027 में होगी, केंद्र सरकार ने की आधिकारिक घोषणा, दो चरणों में होगी जनगणना
अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद, जांच में आई तेजी
ईरानी जनरल का दावा, ' अगर हम पर हुआ हमला, तो पाकिस्तान करेगा इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक'
Daily Horoscope