मुंबई। फिल्म दंबग से 2010 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही फोर्स-2 में अभिनेता जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। जॉन के साथ विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्माता हैं। इसे अभिनव देव ने निर्देशित किया है। सोनाक्षी अकीरा फिल्म के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। मिस्टर इंडिया का कांटे नहीं कटते.. गीत लिजेंड है और इस पर श्रीदेवी का डांस कालजयी बना हुआ है।
इसी गाने को ओ जानिया.. के रूप में फोर्स-2 में फिर से लिया गया है। श्रीदेवी की ही तरह सोनाक्षी ने इस नए वर्जन में अपने डांस का जलवा बिखेरा है। सोनाक्षी ने कांटे नहीं कटते के नए वर्जन में गजब का नृत्य किया है। उनके मूव्स एकबारगी यह भ्रम पैदा कर देंगे की कहीं श्रीदेवी तो फिर से नहीं आ गईं।
यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने
यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें
मैं अपने पिता का एक गौरवान्वित बेटा हूं : सुनील शेट्टी
क्या परिणीति और राघव कर रहे हैं डेटिंग? होने वाला है राघव और परिणीति का रोका?
29 मार्च को जारी होगा पोन्नियन सेल्वन 2 का ट्रेलर, निर्माता ने दी जानकारी
Daily Horoscope