|
जयपुर। कानोड़िया पी. जी. महिला कॉलेज जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 9 से 10 मई, 2025 तक चले इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
इस एकत्रित कचरे को पुनर्नवीनीकरण और पुनर्चक्रण के लिए बिसलेरी इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया। अभियान का मुख्य संदेश था कि "यूज्ड प्लास्टिक कचरा नहीं है, यह पुनः उपयोग योग्य है।"
इस पहल के माध्यम से यह दर्शाया गया कि यदि प्लास्टिक कचरे का सही ढंग से पुनर्चक्रण किया जाए तो यह पर्यावरण के लिए हानिकारक होने के बजाय उपयोगी संसाधन बन सकता है।
अभियान के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं और कर्मचारियों को अपने घरों से उपयोग की गई प्लास्टिक की बोतलें और अन्य प्लास्टिक सामग्री जमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक के पुनर्चक्रण के महत्व को प्रभावी ढंग से समझाया।
"यूज्ड प्लास्टिक को कचरे में न फेंके, उसे पुनः उपयोग में लाएं" जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। एकत्रित प्लास्टिक सामग्री को पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहाकि इस अभियान ने महाविद्यालय की छात्राओं और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से जोड़ा है और उन्हें प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया है।
उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन और आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सारिका कौल ने छात्राओं को इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की इस सराहनीय पहल से न केवल प्लास्टिक कचरा कम हुआ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी उठाया गया है।
महाविद्यालय की यह पहल अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस सफल अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी, डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत, महिमा रामचंदानी और चारुल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट और बच्चे समेत 5 की मौत
उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सीएम धामी सख्त, एसओपी लागू करने का आदेश
उत्तर प्रदेश : अमित शाह और सीएम योगी 60244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Daily Horoscope