• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खूंखार पूर्व डाकू बीहड़ों में करेंगे पौधरोपण, बनेगी रणनीति

jaipur news : former robber will be Planting plants in Rugged of the chambal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चंबल के बीहड़ों में खूंखार पूर्व डाकू अब पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी करेंगे। जी हां, यह बात सत्य है। इस संबंध में रतनगढ़ वाली माताजी मंदिर मध्यप्रदेश में पूरी रणनीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि पहले भी जयपुर में पूर्व दस्युओं का महाकुंभ हो चुका है। पहले बसाया बीहड़, अब बचाएंगे बीहड़ के नाम से इस महाकुंभ का आयोजन हुआ था। यह जानकारी पर्यावरण और समाजसेवा में जीवन लगाने वाले ट्रीमैन विष्णु लाम्बा ने दी।
उन्होंने विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर बताया कि कभी चंबल के बीहड़ में कोहराम मचाने और लोगों के बीच दहशत का पर्याय बने खूंखार पूर्व दस्यु [डकैत] पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बार फिर चंबल के बीहड़ों में एकत्र होंगे। इससे पूर्व भी लाम्बा ने वर्ष भर दस्युओं के बीच रहकर उन्हें चंबल के बीहड़ों को बचाने के लिए राजी किया था और विश्व में पहली बार पर्यावरण को समर्पित पूर्व दस्युओं का महाकुंभ ‘पहले बसाया बीहड़ - अब बचाएंगे बीहड़’ का जयपुर में आयोजन किया था ! अब उसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए श्री कल्पतरु संस्थान ने पूर्व दस्युओं का द्वितीय महाकुंभ चंबल के बीहड़ों में आयोजित कराने पर विचार शुरू कर दिया है। पूर्व डकैत मुन्ना सिंह ने बताया की इस बार शहर के स्थान पर कार्यक्रम चंबल के बीहड़ों में होगा। इसके तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस संबंध में जल्द ही रतनगढ़ वाली माताजी मंदिर मध्यप्रदेश में सभी पूर्व दस्यु सभा करके रणनीति बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : former robber will be Planting plants in Rugged of the chambal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, former robber, planting, plants, rugged, chambal, forest, shree kalptaru sansthan jaipur, world earth day, tree man vishnu lamba, mahakumbh, chambal rugged, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, विश्व पृथ्वी दिवस, ट्रीमैन विष्णु लाम्बा, पूर्व दस्युओं का महाकुम्भ, चम्बल बीहड़, श्री कल्पतरु संस्थान जयपुर, डाकू, बीहड़, पौधरोपण, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved