मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में है। मुंबई के वर्सोवा स्थित भाग्य बंगले में श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी है। एक ओर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रही है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। मुंबई के वर्सोवा स्थित श्रीदेवी के बंगले में अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड के साथ उनके फैन्स और करीबी इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सब कुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रंग का कर दिया गया है। घर के परदे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाएं गए हैं।
जानें: अब तक कौन-कौन श्रीदेवी के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे
-तब्बू और फराह खान अनिल कपूर के घर पहुंचे।
केजरीवाल अब मनीष सिसोदिया व सत्येन्द्र जैन से लें इस्तीफा - दिल्ली बीजेपी
सीबीआई ने सिसोदिया के घर से जब्त किए जरुरी दस्तावेज और उपकरण
दिल्ली पहुंची तमिलनाडु से चली 'राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा', मशाल थामे कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मिले
Daily Horoscope