श्रीदेवी को विदाई देने पहुंच रही है बॉलीवुड हस्तियां, देखें-तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 फ़रवरी 2018, 12:57 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में है। मुंबई के वर्सोवा स्थित भाग्य बंगले में श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी है। एक ओर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रही है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। मुंबई के वर्सोवा स्थित श्रीदेवी के बंगले में अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड के साथ उनके फैन्स और करीबी इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सब कुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रंग का कर दिया गया है। घर के परदे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाएं गए हैं।

जानें: अब तक कौन-कौन श्रीदेवी के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे


-तब्बू और फराह खान अनिल कपूर के घर पहुंचे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

-जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। सरोज खान और श्रीदेवी ने 24 फिल्मों में साथ काम किया है। श्रीदेवी एक बेहतरीन डांसर थीं। उन्होंने लम्हा, चांदनी और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में सरोज खान की कोरियोग्राफी में ही डांस किया था। सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी उनके लिए बिलकुल बेटी जैसी थीं, उनका जाना बेहद दुखद है।


ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।

ये भी पढ़ें - ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों

- शबाना आजमी अनिल कपूर के घर पहुंचीं।


ये भी पढ़ें - पति को आकर्षित करने के लिए अपनाएं ये विधि

-बॉलिवुड की चर्चित ऐक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी अनिल कपूर घर पहुंचीं ।


ये भी पढ़ें - सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर

-बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप और बेटी शनाया अनिल कपूर के घर पहुंचीं।


ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...

- फिल्ममेकर करण जौहर और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा अनिल कपूर के यहां पहुंचे।


ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा

-श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर भी फिल्म की शूटिंग छोडक़र चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे।


ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा

-श्रीदेवी के सबसे करीब रहीं रेखा अनिल कपूर के घर पर पहुंचीं।

ये भी पढ़ें - इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर