भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में चल रही हवाओं ने शुक्रवार को ठंड बढ़ा दी है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, शुक्रवार सुबह से चल रही हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है, जो ठंड से सुकून देने वाली है। खिली धूप के बीच हवाओं के झौंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का जोर और बढऩे की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.4, ग्वालियर का 9.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया।
काशी में विकास और विरासत का सपना धीरे-धीरे हो रहा साकार : पीएम मोदी
रुद्राक्ष सेंटर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री मोदी
'गदर 2' की सफलता से बेहद खुश धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'
Daily Horoscope