चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा और उत्तर प्रदेश की विकास परियोजनाओं, धार्मिक पर्यटन, राजनीतिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। लखनऊ पहुचंने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश माहना और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत किया। इससे पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रयागराज पहुंच त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। अपनी इस यात्रा के दौरान गुप्ता ने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंच बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन किए।
गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके लिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी। गौरतलब है कि ज्ञानचंद गुप्ता 30 साल बाद अयोध्या पहुंचे। इससे पहले उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भाग लेते हुए 1991 और 1992 में रामलला के दर्शन किए थे। वर्ष 1991 में आंदोलन में भाग लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने 10 दिन आगरा की सेंट्रल जेल में बिताने पड़े थे। इसके बाद 1992 में भी उन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़ भाग लिया था। इस दौरान वे 6 दिसंबर की घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा- न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, निफ्टी बैंक ऑल टाइम हाई पर
पीएम मोदी के 11 साल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए : जेपी नड्डा
Daily Horoscope