चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवी लाल जी की जयन्ती के मौके पर हरियाणा राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल एक बड़े किसान नेता थे। उन्होंने पूरा जीवन राजनीति में रहते हुए किसानों के लिए संघर्ष किया।
दत्तात्रेय ने चौधरी देवी लाल को महान लोकप्रिय राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि वे किसान परिवार में पैदा होकर देश के उप प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे।
चौधरी देवीलाल जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठे हुए एक महान राष्ट्रवादी शख्स थे।
चौधरी देवीलाल का दिल सदैव गरीबों के लिए धड़कता था। चौधरी देवीलाल का संघर्षमयी जीवन सदा याद रखा जाएगा।
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमें भी गरीब, वंचित व पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। जिससे देश मजबूत होगा और समावेशी समाज स्थापित होगा। यही चौधरी देवी लाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेहरान छोड़ें, सुरक्षित रहें : भारत सरकार की अपने नागरिकों से अपील
देशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहत
जाति जनगणना का कार्य देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए : मायावती
Daily Horoscope