नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के
साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंत्येष्टि यहां यमुना किनारे निगमबोध घाट पर
हुई। बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद
शनिवार को यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में का निधन हो गया
था। वह 66 साल के थे।
उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से रविवार सुबह
दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां उनके अंतिम
दर्शन के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में
दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह,
हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास,
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल थे।
जेटली को याद
करते हुए उनके करीबी दोस्त और टीवी एंकर रजत शर्मा ने कहा, "उनके जैसा
दोस्त कभी नहीं मिल सकता। उनके दिखाए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा।"
LIVE अपडेट...
- अरुण जेटली के बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि। इस दौरान दिल्ली में बारिश शुरू हो गई ।
-दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-केंदीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामदास आठवले, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया आदि निगमबोध घाट पर अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
-महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, गुजरात सीएम विजय रूपाणी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत, कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा, बिहार सीएम नीतीश कुमार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आदि नेता मौजूद हैं।
-राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, गौतम गंभीर जैसे बीजेपी के कई दिग्गज नेता पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए निगमबोध घाट पर पहुंच चुके हैं।
-अरुण जेटली का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गए हैं।
-अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू शामिल होंगे।
-हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
-झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पीयूष गोयल ने पार्टी मुख्यालय में अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि।
-गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुण जेटली काे दी श्रद्धांजलि।
-भाजपा मुख्यालय पर गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेता बीएल संतोष, राज्यवर्धन राठौर, विजय गोयल, शिवराज सिंह चौहान, राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन आदि पहुंच गए हैं।
-ब्रिटिश हाई कमिश्नर सर डॉम्निक ऐस्क्विथ ने कहा कि अरुण जेटली को ब्रिटेन में कई लोग पसंद करते थे। मैंने उन्हें जानता था, उनके साथ मैंने काम भी किया था। उनकी बुद्धिमत्ता, सौम्यता और ह्यूमर की मैं कद्र करता था। उनको मिस किया जाएगा।
-गन कैरिज से पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जेटली के शव को पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति को प्रिविलेज होता है कि उन्हें गन कैरिज से ले जाया जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इजरायली रक्षा मंत्री ने खामेनेई को युद्ध अपराधों पर सद्दाम जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी
पाकिस्तान : बलूचिस्तान के हालात पर मानवाधिकार संस्था चिंतित, नागरिकों पर हमले को लेकर सरकार से पूछा सवाल
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया ठिकानों पर हमला किया
Daily Horoscope